कठोर और त्वरित फैसलें लेने में माहिर हैं रुस के राष्ट्रपति ब्लदिमीर पुतिन

एजेंसी। आज पुतिन का जन्मदिन है। पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को हुआ था। चार बार रुस के राष्ट्रपति बन चुके पुतिन को असल जिंदगी में साहस और रोमांच पसंद है। वह एक कुशल तैराक, घुड़सवार तो हैं ही, उन्हें एडवेंचर से जुड़ी ऐक्टिविटी करते भी देखा जाता है। रूसी राष्ट्रपति ने मॉर्शल आर्ट की भी ट्रेनिंग ली है।
2008 में टाइम मैगजीन के कवर पर पुतिन इस अंदाज में 'टाइम पर्सन ऑफ द इयर' चुने गए थे। मशहूर फोटोग्राफर पेल्टन को इस तस्वीर के लिए 2008 का वर्ल्ड प्रेस फोटो का भी अवॉर्ड मिला था। दरअसल इस हेड शूट को उस वक्त इतनी लोकप्रियता इसलिए मिली थी क्योंकि विश्व में पुतिन की छवि एक कठोर, त्वरित फैसले लेनेवाला और शातिर राजनेता के तौर पर रही है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का जन्म एक बेहद सामान्य परिवार में हुआ था। उनके दादाजी लेनिन के कंट्री हाउस में शेफ थे, बाद में वह स्टालिन के शेफ भी बने। सेंट पीट्सबर्ग में पैदा हुए पुतिन ने जिंदगी की शुरुआत 1 कमरे वाले घर से की थी। वहां से आगे बढ़कर वह रूस ही नहीं दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की सूची तक पहुंचे।
व्लादिमिर पुतिन अपने शुरुआती जीवन में साम्यवादी विचारों से गहराई तक प्रभावित थे। वह छात्र जीवन से ही खुद को नास्तिक बताते थे। हालांकि, जीवन में हुए 2 हादसों के बाद वह ईश्वर में यकीन करने लगे। 1990 में पूर्व पत्नी की कार एक्सिडेंट और उसी साल घर में आग लगने के बाद से वह चर्च जाने लगे। पुतिन अब नियमित तौर पर रूस के ऑर्थोडक्स चर्च जाते हैं।
रूसी राष्ट्रपति अपने महंगे शौक के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास महंगी कार और घड़ियों का शानदार कलेक्शन है। वह ऐपल वॉच का कस्टमाइज कलेक्शन प्रयोग करते हैं। रूस के राष्ट्रपति की लाइफस्टाइल को आसानी से किंग साइज कहा जा सकता है। अपने पालतू कुत्तों का नाम रखने के लिए उन्होंने देशव्यापी कॉम्पिटिशिन करवाया था। इसके बाद उन्होंने अपने बुल्गारियन शेफर्ड का नाम बफी रखा था। उनके पास काफी सारे पालतू जानवर हैं, जिनका रख-रखाव काफी महंगा है। इनमें से ज्यादातर पेट उन्हें तोहफे में मिले हैं।
रूस के राष्ट्रपति की कथित गर्लफ्रेंड और उससे पैदा हुए बेटी का किस्सा भी मीडिया में आ चुका है। स्विट्जरलैंड की जिमनास्ट एलिना काबावेवा के साथ अफेयर की बात भी कही जाती है। एलिना ने इसी साल एक बेटी को भी जन्म दिया है। स्विस मीडिया में बच्ची का पिता रूसी प्रेजिडेंट को बताया गया था। पुतिन ने अपनी पत्नी को 31 साल की शादी के बाद तलाक दे दिया। पत्नी से पुतिन की दो बेटियां हैं।